फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आकर एक्टिवा चालक घायल

Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 में कार की चपेट में आकर एक्टिवा चालक घायल हो गया। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने सैनिक विहार निवासी गुरमेल सिंह की तहरीर पर स्विफ्ट कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल सेना से रिटायर्ड गुरमेल सिंह ने बताया कि 21 नवंबर की सुबह 11 बजे वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने बेटों से मिलने के लिए सेक्टर-10 चले गए थे। जैसे ही सेक्टर-10 में केएफसी के सामने पहुंचा तो एक कार ने सीधा टक्कर एक्टिवा में मार दी। पुलिस की मदद से उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें