फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर भिड़ी एक्टिवा और बाइक तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट एक्टिवा व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनाें पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनकी पहचान बाइक चालक मिलाप नगर निवासी ऋषिओम व एक्टिवा सवार शास्त्री कॉलोनी निवासी अशोक व सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। अशोक ने बताया कि वह सुरेंद्र के साथ मोहड़ा के पास पार्क में सैर करने के लिए गए थे। सर्विस लेन से अपने घर आ रहे थे। तभी मिलाप की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी थी। बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाका पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें