फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक्सपायरी दवा मामले में चीफ फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण तक सिमटी कार्रवाई

Sun, 05 Jul 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वास्थ्य महानिदेशक के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद आखिरकार अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई चीफ फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण तक की सिमट कर रह गई है। एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है कि आखिर फार्मेसी में एक्सपायरी दवा क्यूं थी और महंगी दवाओं को खुले में क्यूं रखा गया था। जो स्टॉक में अमोक्सी दवा का हेरफेर पाया गया था वो कैसे हुआ था, तमाम सवाल अभी भी पहले बने हुए है। उधर, अटल कैंसर केंद्र में दवा की कमी मामले से भी अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिर किसकी लापरवाही के कारण पर्याप्त दवा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


पीएम कार्यालय पहुंची शिकायत पर जांच एक माह बाद भी अधूरी
उधर, अटल कैंसर केयर केंद्र में दवा की कमी व पेट स्कैन मशीन न होने की शिकायत अंबाला सिटी निवासी राकेश मेहता द्वारा किए गए के मामले में एक माह बाद भी जांच पूरी नहीं हो गई है। जिला स्तर पर तीन सदस्य डॉक्टर की कमेटी जांच कर रही है। इस कमेटी में डॉ. संजीव गोयल, डॉ. सुखप्रीत व डॉ. नीलम कुशवाह सहित एक फार्मासिस्ट अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर के बयान दर्ज कर चुकी है। अभी तक यह जांच अधर में अटकी पड़ी है। जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक यह पता नहीं चल पाएगा कि आखिर किस स्तर पर लापरवाही के कारण मरीजों का दवा नहीं मिल रही थी।
-

डीजी हेल्थ ने खामियां मिलने पर लगाई थी फटकार

26 जून को कैंट के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉॅ. कुलदीप ने निरीक्षण कर दवा वितरण प्रणाली की पोल खोल दी थी। निरीक्षण में पाया गया था कि जो दवाएं अभी एक्सपायर नहीं हुई थीं, उन्हें कचरे की तरह फेंक दिया गया था, जबकि जून 2025 में ही एक्सपायर हो चुकी दवाओं को अभी भी स्टोर में संभाल कर रखा गया था। अधिकारियों ने इसे बेहद गंभीर मामला मानते हुए फार्मासिस्ट और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

-
डीजी हेल्थ के निरीक्षण में मिली एक्सपायरी दवा व खामियों के मामले में फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। मुख्यालय स्तर से अभी किसी प्रकार की कार्रवाई के निर्देश नहीं है। अटल कैंसर केयर केंद्र में दवा की कमी मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज, आरएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें