फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसीएस ने जांचा धान, यूनियन ने रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर नई अनाज मंडी में धान खरीद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि और किसान कल्याण विभाग हरियाणा अंकुर गुप्ता ने दौरा किया। उन्होंने ढेरी पर जाकर धान में नमी को भी चेक किया और मंडी में आवक, खरीद और उठान के लिए भी अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

यहां आढ़ती एसोसिएशन से महासचिव गौरव गुप्ता और प्रधान दुनीचंद दानीपुर ने उनको मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। एसीएस गुप्ता ने मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। यहां भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने भी एसीएस गुप्ता के समक्ष मांग रखी कि सरकार 17 फीसद नमी के साथ धान की खरीद कर रही है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की।
माजरी ने एसीएस को बताया कि बारिश के कारण अभी भी खेतों में धान की फसल जमीन पर गिरी है। इस वजह से उनको चेन वाली कंबाइन से फसल कटवानी पड़ रही और फसल में नमी की मात्रा ज्यादा आ रही है, इसलिए किसानों को एक प्रतिशत की छूट दी जाए। वहीं, एसीएस अंकुर गुप्ता ने इस मांग को लेकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएस अंकुर गुप्ता ने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं खरीद एजेंसी धान खरीद कार्य को तत्परता के साथ पूरा करें। इस कार्य में किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। धान खरीद के साथ-साथ उठान पर भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम दर्शन कुमार, अंबाला शहर मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रधान संजीव गर्ग भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव अंबाला शहर दलेल सिंह ने एसीएस को अवगत कराते हुए बताया कि धान खरीद कार्य सुचारू रूप से जारी है। शुक्रवार प्रात: 11 बजे तक 2 लाख 82 हजार 351 क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी। इसमें 2 लाख 4 हजार 145 क्विंटल की खरीद और एक लाख 762 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। वहीं, मार्केट कमेटी सचिव अंबाला छावनी नीरज भारद्वाज ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 1 लाख 83 हजार 120 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें 1 लाख 53 हजार 912 क्विंटल धान की खरीद होने के साथ 52 हजार 949 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है।
पिछले सीजन के अनुसार कम आया धान
जिले की सभी मंडी की बात करें तो 10 अक्तूबर तक 18 लाख 67 हजार 658 क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी, जबकि पिछले वर्ष 10 अक्तूबर तक 27 लाख क्विंटल धान मंडियों में पहुंच चुका था। इस बार बारिश के कारण धान कटाई में दिक्कत आ रही है। खेतों में जलभराव व नमी होने के कारण फसल नहीं कट पा रही और किसानों को चेन वाली कंबाइन से फसल कटवानी पड़ रही है। इस बार फसल में भी नमी ज्यादा आ रही है। किसानों को कई-कई दिनों तक मंडी में ही फसल सुखानी पड़ रही है। फसल में ज्यादा नमी होने के कारण किसान सेक्टरों की सड़कों पर भी धान सुखा रहे हैं। वहीं, जिले की मंडियों में पिछली बार पूरे सीजन में 61 लाख 18 हजार 641 क्विंटल धान आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें