फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेतों से ट्रांसफार्मर का तांबा चोरी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। सीआईए मुलाना की टीम ने खेतों से ट्रांसफार्मर का तांबा, बिजली की तार व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी बंटी निवासी डेहा बस्ती, केसरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 व 12 नवंबर की रात बिहटा गांव में किसानों के खेतों से सामान चोरी हुआ था। बिहटा निवासी करण सिंह की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीआईए मुलाना को सौंपी गई थी। उप निरीक्षक मतलूब हुसैन व टीम ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चोरी का सामान बरामद करने व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें