अंबाला सिटी। पुलिस ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने के दूसरे मुख्य आरोपी अमृतसर निवासी बलविंद्र सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 हजार की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में 21 मई 2025 को एक पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुराई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी बलविंदर सिंह एक शातिर चोर है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद