फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी काबू, जेल भेजा

Sun, 05 Jul 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू किया है। पहले मामले में अंबाला सिटी के हर्बल पार्क के पटियाल के चार बाइक चोर को काबू किया। आरोपियों ने मोहड़ी गांव निवासी रोहित की 7 मई को सिटी में एक हेयर ड्रेसर की दुकान के बाहर से बाइक चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी पटियाल के सलेमपुर शेखां निवासी मंदीप सिंह उर्फ जग्गी, बठौनिया खुर्द गांव निवासी नितिन, उलाना गांव निवासी कुनाल, गन्नौरी गांव निवासी बंटी के रूप में हुई। चारों आरोपियों पर पहले भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दूसरे मामले में नारायणगढ़ में बाइक चोरी करने वाले दूसरे आरोपी संगरानी गांव निवासी मेजर सिंह उर्फ लड्डू को काबू किया। आरोपियों से बाइक बरामद करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें