नाबालिग को शादी के उद्देश्य से बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता यशपाल ने 24 मार्च को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 23 मार्च को आरोपी अजय उसकी 17 वर्षीय पुत्री को विवाह के उद्देश्य से बहला फुसला कर ले गया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को काबू किया।