फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होटल पर कब्जे की नीयत से ताला लगाने का आरोप

विज्ञापन
महेश नगर के सिल्वर ऐस होटल में पुलिस व फिंग प्रिंटस की टीम जांच करती हुई: संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
- पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर स्थित सिल्वर ऐस होटल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि इस होटल को चलाने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। इस बीच वीरवार रात को होटल बिल्डिंग के मालिक अशोक गोयल के रिश्तेदार ने महेश नगर थाने में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर कब्जे की नीयत से घुसने, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर चुराने व अपना ताला लगाने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर बिल्डिंग मालिक के रिश्तेदारों को दिया। साथ ही दूसरे पक्ष यानी पहले होटल चला रहे संचालक पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेश नगर थाने के जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि बिल्डिंग मालिक की तरफ से शिकायत मिली है। हालांकि दूसरे पक्ष के पास भी होटल चलाने के लिए 2027 तक की अनुमति है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पता चला है कि इसको लेकर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। वो जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें