फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला के साथ अभद्रता का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र के तहत डिफेंस कॉलोनी की एक महिला से लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर महिला ने उनके धार्मिक गुरु के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने, महिला से फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया था कि घटना की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। वहां आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी भमियान खुर्द, लुधियाना ने महिला के आध्यात्मिक गुरु संत बलजीत सिंह के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें