फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे ढूंढने आए थे वह घर से नहीं निकला तो पड़ोसी दोस्तों को पीटा, हवा में किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार आधी रात एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 5 युवकों ने काजीवाड़ा में जमकर दहशत मचाई। इनमें से दो युवकों से मारपीट करते हुए आरोपियों ने हवा में फायर भी किया गया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन और कीर्ति हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि कार तोड़ने और गोली चलाने की घटना का कारण पुरानी रंजिश बना है। चार-पांच दिन पूर्व हुए मनमुटाव के कारण करीब आधा दर्जन युवक काजीवाड़ा के मनीष को घर से बाहर निकालकर मजा चखाने आए थे। लेकिन वह बाहर नहीं निकला। एक बार जाने के बाद दोबारा आए हमलावरों को जब वह नहीं मिला तब परेशान होकर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त गौरव व उसके घर आए लक्की को पीटा और फायर कर दिया। गौरव के बयानों पर कोतवाली में दर्ज पांच नामजद और अन्य अंजान आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

इन कारणों से हुई घटना : कार सेल-परचेज का काम करने वाले काजीवाड़ा के गौरव घेरा के पड़ोसी मनीष हांडा की कुछ दिन पूर्व से कुशांक शर्मा उर्फ रेड एंड वाइट से रंजिश चल रही थी। वह गौरव का भी जानकार है। रविवार देर रात कुशांक, नितिन उर्फ कोच, रामनगर के अमन, हर्षित पाथा, नदी मोहल्ले के कीर्ति मान और दो अन्य ने मनीष के घर के बाहर आकर उसे गालियां देते हुए उसे ललकारा। सभी के हाथों में डंडे थे। मनीष के बाहर न आने पर वे वापस चले गए। उसी समय गौरव के घर उसका दोस्त लक्की आया था। थोड़ी देर बाद दोबारा वापस आकर ऊंचा-ऊंचा बोलना शुरू कर दिया। इससे पूर्व मनीष घर से निकलकर जा चुका था। आवाजें सुनकर बाहर आए लक्की ने कारण पूछा तो कुशांक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बचाव में आए सौरव से भी हाथापाई की। वापस चले गए। तीसरी बार जब आए तो गौरव के पिता बाइक अंदर कर रहे थे। लक्की और गौरव बाहर खड़े थे। कुशांक ने ललकार मारते हुए दोनों पर फायर कर दिया। भागते हुए कार के शीशे तोड़ते डाले। धमकाया कि अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें