फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 40 लाख की ठगी का आरोपी दिल्ली से काबू

Fri, 03 Jul 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को आरोपी जगदीश अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया जहों से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
महेश नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने 13 जनवरी को शिकायत दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच दीनारपुर गांव में दो कनाल जमीन का इकरारनामा किया था। 40 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन जितेंद्र के नाम नहीं की, बल्कि साजिश के तहत रजिस्ट्री मुख्य आरोपी की पत्नी के नाम करवा दी।
जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को दिल्ली से काबू किया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की गई है।
पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें