अंबाला। वंदे भारत से बाइक टकराने वाले धनौड़ी गांव निवासी अंकित को आरपीएफ ने जमानत पर रिहा कर दिया। गांव के मौजिज लोगों के आग्रह पर यह कार्रवाई की गई है, हालांकि इस मामले को लेकर अंकित को कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि मामले में आगामी कार्यवाही आरंभ हो सके।
घटना 5 जनवरी को उस समय हुई थी जब दोपहर के समय सिटी के माॅडल टाउन क्षेत्र में ट्रेन नंबर 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत से एक बाइक टकरा गई।
गनीमत रही कि चालक बच गया, लेकिन बाइक के टकराने से ट्रेन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेन आधे घंटे तक रेल लाइन पर ही खड़ी रही। इस मामले को लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। संवाद