मुलाना। फैक्टरी से मशीनों की कॉपर केबल सहित अन्य सामान चोरी करने की वारदात में सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गांव बधौली गांव स्थित रेलवे फैक्टरी एमजी कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कैंप इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि उसकी फैक्टरी में वर्कर काम करते हैं। जिन्होंने कंपनी की मशीनों की कॉपर केबल और अन्य कीमती सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पीड़ित ने बताया कि 15 जून की रात को कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड श्यामलाल ने रात को आरोपी को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी के साथ एक व्यक्ति और था। उनके पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।