फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला-यमुनानगर स्थित गांव धमोली के पास 10 जून को हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में घायल हुए मौली जागरां निवासी रफी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घायल पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दप्पर जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब निवासी मोहमद खुर्शीद ने बताया कि भाई रफी मोहम्मद पंचकूला एक फैक्टरी में काम करता था। 10 जून को वह और भाई रफी अपनी भतीजी का रिश्ता करने के लिए यमुनानगर जा रहे थे। भाई अपनी मोटरसाइकिल व वह अपनी एक्टिवा पर सवार थे। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर पर स्थित धमोली गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें