माई सिटी रिपोर्टर अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के पास सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव जोधापुरा थाना नग्गल निवासी आरोपी ट्रक चालक जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया। शिकायतकर्ता प्रदीप निवासी सेक्टर-7 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 अप्रैल को आरोपी ट्रक चालक जोगिन्द्र ने लापरवाही व तेज गति से ट्रक चलाते हुए अग्रसेन चौक के पास प्रकाश निवासी अंबाला शहर को टक्कर मारी। --------------------