नाबालिग से मारपीट कर दुराचार के मामले में नग्गल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरप्रीत राम उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिग ने 27 जुलाई 2022 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई कि 27 जुलाई 2022 को आरोपी हरप्रीत उर्फ पंडित ने उसके साथ दुराचार कर जान से मारने की धमकी दी । इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। संवाद