जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। शनिवार को यहां 55 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन सरकारी कर्मचारी, दो किशोर भी शामिल हैं।
नए मामलों में शहजादपुर से 19, अंबाला शहर और मुलाना से नौ-नौ, चौड़मस्तपुर से आठ और बराड़ा से पांच और अंबाला छावनी से चार, नारायणगढ़ का एक मामला शामिल है। छह मरीजों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। इसमें से चार प्राइवेट तो दो सरकारी अस्पतालों में दाखिल हैं। शनिवार को 33 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 97.89 फीसदी है। जिले भर में कोरोना के कुल 348 केस एक्टिव रह गये हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 831603 सैंपल लिए गए हैं।