फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गहने और खेत से तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। पुलिस ने तेपला गांव में चोरी के मामले में स्थानीय निवासी साहिल और साहा के पारस को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तेपला निवासी दुलारी देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 जुलाई को उसके घर से चोरों ने सोने का हार और अंगूठी चोरी ली है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दीनारपुर के निर्मल सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके घर से सोने के टॉप्स चोरी हो गए। इस पर पुलिस ने पतरेहड़ी के आशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। इसी प्रकार गत दिवस जवाहरगढ़ गांव में खेतों से बिजली की तार चोरी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिहटा निवासी किसान गुरविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी युवक रामपुर सरसेहड़ी निवासी पुष्पिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कर्मवीर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें