अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी सचिन निवासी गांव पिनयानी जिला सहारनपुर वर्तमान पता कृष्ण मेडिकोज मदोईमालपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।
दरअसल सीआई-1 को 07 अप्रैल 2019 को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी भोला अवैध हथियार लेकर बंद पड़े पोल्ट्री फार्म के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बोह-नगला रोड नजदीक पोल्ट्री फार्म के पास छापामारी की। इस आरोपी भोला निवासी डिफेंस एंकलेव गांव बोह थाना महेशनगर जिला अंबाला को पकड़कर तलाशी ली। उससे एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए, जिसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया था। आरोपी से अनुसंधान के दौरान कुल तीन अवैध पिस्तौल व 18 कारतूस बरामद किए गए थे जिसने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि वह यह असला आरोपी सचिन निवासी गांव पिनयानी जिला सहारनपुर वर्तमान पता कृष्ण मेडिकोज मदोईमालपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) से खरीद कर लाया है।