फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- किराए के लिए किराएदार की हत्या में मकान मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के लिए 40 वर्षीय किराएदार खुबारी लाल की हत्या में न्यू रतनगढ़ वासी आरोपी मकान मालिक कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे शहर से पकड़ा गया। रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा गया। 31 अक्टूबर की घटना में आरोपी ने मृतक को रॉड मारी थी। जिससे दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार कुलवंत ने पुलिस को बताया कि खुबारी ने उसे दो माह से किराया नहीं दिया था। बार-बार मांगने पर वह उसे गुमराह कर रहा था। घटना की रात भी इसी बात पर हुई बहस झगड़े में तबदील हो गई। और उसने खुबारी को लोहे की रॉड से पीट दिया था। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के मुताबिक हत्या के केस में गिरफ्तार कुलवंत को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयोग रॉड बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें