अंबाला। सुभाष कॉलोनी में फास्ट फूड और मोबाइल की दुकान चलाने वाले एुक दुकानदार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुभाष कॉलोनी निवासी पंकज मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर की रात करीब 3:28 बजे अमित उर्फ गौरव लांबा, वंशिका लांबा, मोहित मित्तल और मनमोहन उर्फ मैनी मित्तल उनके घर में घुसे। उन्होंने मोहनी बाबा हाथी खाना मंदिर का साथ देने की रंजिश में उन पर हमला किया। अमित उर्फ गौरव लांबा ने ईंट मारी, जो पंकज के पिता अजीत मल्होत्रा के बाएं पैर व छाती पर लगी। इस दौरान हमलावरों ने किचन का शीशा, दरवाजा और कांच का सामान तोड़ दिया। बाहर खड़ी दो बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जांच अधिकारी रामसमुझ ने बताया कि आरपियों के खिलाफ प्रामिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद