फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार के बिल पास करने पर 500 रुपये रिश्वत लेता पकड़ा गया अकाउंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अकाउंटेंट को पुलिस ने 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी द्वारा लगभग 18 हजार रुपए बिल पास कराने के लिए 500 रुपए की डिमांड की गई थी। इसकी शिकायत सौरभ राणा ने विजिलेंस टीम को दी, जिन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। अंबाला विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। इसको लेकर शिकायतकर्ता सौरभ राणा ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि हरियाणा हाउसिंग कॉर्पोरेशन में उनका करीब 18 हजार रुपए का बिल बकाया पड़ा था। इस बिल को पास करवाने के लिए वह पिछले करीब महीने से चक्कर काट रहे थे, लेकिन कर्मचारियों द्वारा बिल पास नहीं किए जा रहे थे। वहीं जब उन्होंने बिल पास न करने का कारण पूछा तो अकांउटेंट कृष्ण द्वारा 500 रुपये रिश्वत की मांग की जाने लगी। इसके बाद ही उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया शिकायकर्ता के बैटरी इत्यादि के बिल थे, जिसे पास नहीं किया जा रहा था और रिश्वत मांगी जा रही थी। अब आरोपी को पकड़ा गया है। अब आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें