फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से काम करके लौट रहे कर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के जिला बेताड़ी के गांव सुरनाया निवासी प्रेम कुवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साहा की एक फैक्ट्री में काम करता था और काम करने के बाद अपने कमरे पर वापस लौट रहा था। शाहबाद की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साहा थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता गगन सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गगन सिंह ने बताया कि वह साहा में किराये पर रहते है और अपने गांव के रहने वाले प्रेम कुमार के साथ एक फैक्ट्री में काम करता है। मृतक प्रेम फैक्ट्री मे करीब 6 माह से काम कर रहा है। शाम को वह प्रेम के साथ फैक्टरी से काम निपटाकर साहा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने प्रेम को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेम साइड मे पड़ी लकडी के ऊपर जा गिरा। उसने बताया कि बाइक की टक्कर से उसके पेट, कमर व गर्दन मे गुम चोट लगी थी। इसके बाद वह उसे मेडिकल स्टोर ले गए। जहां से दवाई लेने के बाद वह कमरे पर चले गए। बाद में तबीयत बिगड़ी तो वह उसे लेकर एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई-32 रैफर कर दिया गया। जहां पर उसका लीवर फट गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें