फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद गाड़ी पलटी, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद गाड़ी पलटी, 15 घायल
विज्ञापन

शहजादपुर के पथरेहड़ी गांव के पास हाइवे पर हुआ सुबह 6 बजे हुआ हादसा, अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहा था परिवार
फोटो: 48
माई सिटी रिपोर्टर
शहजादपुर। शहजादपुर के पथरेहड़ी गांव के पास हाइवे पर सुबह 6 बजे अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहे परिवार की गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 14 सदस्य घायल हो गए। गाड़ी के ड्राइवर गोलू को भी गहरी चोटें आई हैं वह छावनी अस्पताल में उपचाराधीन है। सभी आनंद बिहार बलटाना पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चंडीगढ़ सेक्टर 26 से सोमवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर टैंपू ट्रेवल गाड़ी से रवाना हुए थे। इस हादसे में आनंद बिहार बलटाना निवासी 40 वर्षीय बिंदू, 32 वर्षीय रमा, 36 वर्षीय निशा, 54 वर्षीय चंचल, 70 वर्षीय राजरानी, 73 वर्षीय जगन्नाथ, 52 वर्षीय किशन घायल हो गए हैं। वे अपने 5 वर्षीय बेटे दिवांश व एक वर्षीय बेटे निशांत व अन्य को साथ लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।
बताया जाता है कि इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोग टैंपो ट्रेवल से उनकी अस्थियां प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। गांव पतरेहड़ी के नजदीक अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गाड़ी सड़क के साथ करीब 10 फुट गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी तो डीएसपी सहित शहजादपुर थाना प्रभारी, साहा थाना प्रभारी, नारायणगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने राहगीरों के मदद से सभी घायलों को टैंपो ट्रेवल से बाहर निकाला और शहजादपुर के सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। यहां से छह लोगों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई 32 रेफर कर दिया गया जबकि शेष 8 लोगों को भी इन्हीं के साथ एंबुलेंस में भेज दिया गया। घायल चालक गोलू अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कालोनी सेक्टर 17 पंचकूला निवासी गोलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर अपनी टैंपू ट्रैवलर गाड़ी नंबर पीबी 01 ए- 7108 लेकर पुलिस लाइन सेक्टर 26 चंडीगढ़ से हरिद्वार रवाना हुआ था। सुबह 6 बजे एनएच 344 घडौली मोड़ ( पथरेहड़ी, शहजादपुर ) के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली आई और उनके सामने आकर अचानक कट मार दिया। इसी कारण उनकी गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगते गाड़ी साथ लगते खदानों में पलट गई। राहगिरों व पुलिस ने टैंपू को सीधा करवाया। हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

----------------
यह थे गाड़ी में सवार
हादसे के वक्त गाड़ी में बिंदू पत्नी राजकुमार, रोमा पत्नी दीपक कुमार, आशा पत्नी मोनू, चंचल पत्नी पृथ्वी, राजरानी पत्नी जगन्नाथ, रियांश, मोहित, निशान, पृथ्वी राज, जगदीश, प्रीति, प्रेम लता, संदीप, रेखा सवार थे।
विज्ञापन

----------------
गोलू की टूटी टांग, 6 में से 4 गंभीर
गाड़ी चालक गोलू की बाईं टांग टूट गई है। उसका इलाज छावनी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है जबकि पीजीआई रेफर हुए छह घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी के सिर में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें