फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में थे कार सवार, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, पांच युवक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकरा कर कार में सवार पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस की मानें तो कार सवार युवक नशे में थे। इसी वजह से कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सोमवार को खानपुर अहमदपुर का 22 वर्षीय जगजोत सिंह व लवप्रीत पिलखनी का 28 वर्षीय मंगा, 20 वर्षीय प्रेमचंद और अंबाला का 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पिलखनी गांव से स्विफ्ट कार में आ रहे थे। मिठ्ठापुर के पास अचानक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। कार सवार युवक उछलकर बाहर गिर गए। आसपास जुटे लोगों ने हादसे में घायलों युवकों को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

उपचार करने वाले चिकित्सकों ने भी इस बात की पुष्टि की है। पता चला है कि कार 22 वर्षीय लवप्रीत चला रहा था। कार में सवार 20 वर्षीय प्रेमचंद को छोड़कर अन्य सभी युवकों ने शराब पिया था। पुलिस लवप्रीत व मंगा की हालत गंभीर बता रही है।
हादसा कार सवारों के नशे में होने के कारण हुआ है। हादसे में चोट सभी युवकों को लगी है। पर गंभीर चोटों के कारण दो की हालत खराब है। मौके का मुआयना करने के बाद कार को कब्जे में लिया गया है। अभी दूसरे पहलुओं पर भी हम जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान, एसएचओ, थाना साहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें