फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की शंभू टोल पर ब्रेक फेल दूसरी में भिड़ी, 17 घायल 10 पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से दो टूरिस्ट बसों में आए यात्रियों की एक बस का ब्रेक फेल होने से हुए हादसे में दोनों बसों में सवार 17 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से 10 को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जबकि 7 को रातभर उपचार के बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर भेज दिया। हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात करीब ढाई बजे शंभू टोल प्लाजा के पास हुआ। घटना के समय दोनों बसों में करीब 102 यात्री सवार थे। हादसे में घायल यात्रियों में दो परिवारों के कुल छह लोग भी शामिल हैं। जिस बस के 13 यात्री घायल हुए वह पांचला थाना क्षेत्र रानी घाटी जयनगर पश्चिम बंगाल हावड़ा के रहने वाले थे। हादसे के वक्त दोनों बसों में सवार सभी 102 यात्री गहरी नींद मे थे। जैसे ही हादसा हुआ घटनास्थल पर ही चीख पुकार मच गया। सभी घायलों को दूसरी बस में डालकर शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 10 की हालत गंभीर देखते हुए रात करीब 3 बजे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चालक सुरेंद्र ने बताया कि सभी तीर्थ यात्री दो बसों में सवार होकर 10 अक्टूबर को तीर्थ यात्रा पर निकले थे। 10 को ही वह गया पहुंचे थे। इसके बाद 12 अक्टूबर को इलाहाबाद, 13 को आगरा, 14 को वृंदावन रहे। यहां गोवधर्न चौरासी कोस की यात्रा पूर्ण करने के बाद 16 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पहुंचे यहां से 17 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचे, 18 को बाघा बॉडर्र गए। 18 की रात को ही वहां से हरिद्वार की यात्रा के लिए निकले थे। हरिद्वार से इन्हें अयोध्या जाना था।
दरअसल शुक्रवार-शनिवार रात करीब ढाई बजे शंभू टोल प्लाजा में वाहनों की लाइन लगी थी। इसी कारण पश्चिम बंगाल के स्कराइल थाना क्षेत्र से आई टूरिस्ट बस भी कतार में थी। इस बस के आगे कैंटेनर था। वहीं ठीक पीछे पांचला थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल से आई दूसरी टूरिस्ट बस भी आ गई। इसी बस संख्या डब्ल्यू 31-5711 के ब्रेक फेल हो गए। चालक कार्तिको ने बस को रोकने के प्रयास किए लेकिन बस आगे खड़ी दूसरी टूरिस्ट बस संख्या डब्ल्यू 41-एच-1688 से जा टकराई। पीछे से लगी टक्कर के कारण आगे खड़ी बस सामने खड़े कैंटर से टकराई गई। कैंटर में टकराने के कारण अगली बस में सवार कुल 4 जबकि पिछली बस में सवार 13 यात्रियों को चोटें आई।
विज्ञापन

घायलों में 19 साल का शोभित पात्रो, उसे 53 वर्षीय पिता चितरंजन पात्रो, 46 साल की मां कृष्णा पात्रो, 35 साल की तुसी कोले, 39 साल के पति इंद्रजीत कोले, 13 साल की बेटी ओरित्रा कोले, 55 साल आनंद पात्रो, प्रसांतो 60 साल, 70 वर्षीय बेचुदास, बोनोवाली 70 साल, 45 वर्षीय कल्पना नासकर, 43 वर्षीय उत्तम रांग, पत्नी 40 वर्षीय सोगी रांग, 41 साल का बोंकिम, 64 साल वासुदेव, 45 वर्षीय अंजली, 62 वर्षीय कमला मलिक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें