फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों से टकराया सरिया, करंट से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोमवार सुबह सर्राफा बाजार में 20 वर्षीय युवक नितेश बिजली के तारों की चपेट में आने से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब नितेश अपने अन्य साथियों के साथ एक दुकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। जहां नितेश के चाचा रोशन लाल ने दुकान के निर्माण को लेकर लोहे का जाल बिछाने का ठेका लिया हुआ था। समय सुबह करीब साढ़े 11 बजे का था जब नितेश अपने अन्य साथी को दूसरी मंजिल पर लोहे का सरिया पकड़ा रहा था। इस दौरान ऊपर खड़े साथी के हाथ से अचानक सरिया छूट गया जिसे नीचे खड़े नितेश ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही नितेश ने लोहे के सरिया को पकड़ा तो सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। जिसके बाद नितेश को जोरदार बिजली का झटका लगा ओर नितेश जोर से चिल्लाने लगा। नितेश की चीख सुनते ही सर्राफा बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। बिजली का करंट लगने से नितेश बेसुध हो कर जमीन पर गिर गया। जिसे फौरन शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

आर्मी भर्ती की कर रहा है नितेश तैयारी
ठेकेदार रोशन लाल ने बताया कि नितेश उसका भतीजा है जो कि कुरुक्षेत्र के गांव रावलखेड़ी में रहता है। नितेश अपनी पढ़ाई के बाद अब सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। जो कि आज पहली बार जिद करके उसके साथ काम पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें