नारायणगढ़। चूने के पत्थरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। बुधवार शाम करीब 8 बजे लोटो चुंगी पर अचानक एक धमाका हुआ। राहगीरों ने देखा कि एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे के टायरों में फंसा है। ट्रक चालक ट्रक को स्टार्ट ही छोड़ कर फरार हो गया। किसी को पता नहीं चला कि मृतक कौन था और कहां जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को ट्रक के नीचे से निकाल कर मोर्चरी में रखवा दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला कि यह बाइक हरे कृष्ण यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है।