फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से श्रीनगर जा रहा सब्जियों से भरा ट्रक नेशनल हाईवे पर पलटा

विज्ञापन
accident - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली से श्रीनगर जा रहा हरी सब्जियों से भरा हुआ ट्रक अंबाला छावनी बस अड्डे से करीब 4 किलोमीटर पहले नेशनल हाईवे पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी जानी नुकसान होने से टल गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में करवाया। हालांकि पूरी तरह से व्यवस्था सुचारू होने में करीब दो घंटे का समय निकल गया। लॉक डाउन होने के कारण नेशनल हाईवे पर इस दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली से श्रीनगर में लिए रवाना हुआ ट्रक संख्या जेके 03 एच 8779 जैसे ही अंबाला में अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित ट्रैफिक लाइट के नजदीक और छावनी बस अड्डे से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी लग गई। इसी दौरान ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए पेड़ से जा टकराया और पलट गया। इसके बाद पूरे नेशनल हाइवे पर सब्जियां ही सब्जियां बिखर गई। इस दौरान ट्रक में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। ट्रक पलटने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लेकिन बाद में पुलिस की मदद से यातायात व्यवस्थित करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें