फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी की गाड़ी ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग की टांग कुचली, रेफर

विज्ञापन
accident - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गोल चक्कर पर आर्मी के ट्रक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में लेकर लहुलूहान कर दिया। टक्कर लगते ही अजीत नगर निवासी 69 वर्षीय रमेश अनियंत्रित होकर गिर गया और आर्मी के ट्रक का एक पहिया बुजुर्ग की टांग पर चढ़ गया। बावजूद आर्मी के ट्रक चालक को भनक तक नहीं लगी। दर्द से कराहते बुजुर्ग की आवाज सुनकर लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रोका। आनन-फानन में बुजुर्ग को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने टांग में फैक्चर के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुशल पाल ने बताया कि आर्मी के ट्रक को कब्जे में ले रखा है और पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि एक्टिवा चालक आर्मी एरिया से और आर्मी के जवानों से भरा ट्रक कैंट बस स्टैंड की तरफ से आ रहा था। देखते ही देखते एक्टिवा चालक टक्कर लगते ही गिर गया और घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें