फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर गोदाम में घुसा ट्रक, दो को कुचला, एक की मौत दूसरा पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी के गोदाम की दीवार तोड़कर एक गाड़ी ने दो युवकों को कुचल दिया। गाड़ी के नीचे बुरी तरह फंसे दोनों युवकों को क्रेन व जैक के जरिए निकाला गया। लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का केेस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद के गांव मोहड़ी वासी दीनानाथ उर्फ काकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 25 वर्षीय छोटा भाई रविंद्र कुमार गांव खानपुर स्थित कैंपस एक्टीवियर प्राइवेट लिमिटेड केयर ऑफ सेफ एक्सप्रेस के गोदाम में बतौर सुपरवाइजर तैनात था। शुक्रवार दोपहर वह अपने भाई रविंद्र कुमार को खाना देने के लिए उसके कंपनी के गोदाम में जा रहा था। उस समय उसका भाई रविंद्र कुमार नलवी गांव के सुमित दीवार के पास बैठे थे। इसी दौरान एक टाटा एलपीटी दीवार तोड़कर फैक्टरी की दीवार तोड़कर दोनों युवकों के ऊपर चढ़ गया। हादसे के तुरंत बाद उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कंपनी के कर्मचारियों ने उसके भाई रविंद्र और सुमित कुमार को जैक की सहायता से बाहर निकाला। लेकिन तब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी ओर सुमित को गंभीर चोटें लगी। घायल सुमित को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गाड़ी का चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दीनानाथ की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें