फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ मोड़ पर सड़क हादसे रविदास बस्ती वासी 23 वर्षीय कौशल कुमार की मौत हो गई। वह डीजे ऑपरेटर का काम करता है। जब वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था तो पीछे से इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को हादसे की जानकारी दी। बुधवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता मोहन लाल के बयान पर अज्ञात कार चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मोहन लाल ने बताया कि उसके दो बेटों में प्रिंस छोटा व कौशल बड़ा था। प्रिंस बीमार होने के कारण घर पर रहता है जबकि कौशल डीजे ऑपरेटर का काम करता है। मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि कौशल का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। एएसआई शंभु ने बताया कि नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें