नारायणगढ़-काला आम्ब रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। काला आम्ब पुलिस चौकी के पुलिस जांच अधिकारी तरसेम के अनुसार गांव शाहपुर निवासी विधि सिंह व बिहार के एकम्मा वासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनो बाइक से शाहपुर से काला आम्ब जा रहे थे। इस दौरान गांव डेरा स्थित ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।