फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट कछुआ रोड पर एक्टिवा सवार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट कछुआ रोड पर तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गांव शाहपुर निवासी अमरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताय कि उसका बेटा अमरेंद्र किसी काम से बाड़ा गया हुआ था। वापस लौटते समय रात करीब 8 बजे जब वह कोट कछुआ रोड पर पहुंचा तो एक्टिवा चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे आ रहे पिता ने जब बेटे को बेसुध हालत में देखा तो उसने राहगीर गुरजीत की मदद से छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर एक्टिवा सवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें