फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार चाचा-भतीजे को कार सवार ने मारी टक्कर, चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार रात साहा-शहजादपुर रोड पर सैनी वैष्णों ढाबे के पास तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई व भतीजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलिकपुर निवासी लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चाचा अमन कुमार भतीजे मोहित कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाते समय चाचा अमन की मौत हो गई। घायल मोहित का उपचार चल रहा है। पुलिस ने लाभ सिंह की शिकायत पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें