अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित जीएमएन कालेज के सामने ट्रैक्टर-ट्राली व दो कारों की भिंडत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित चार लोग घायल जबकि एक की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग शोक सभा से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मुलाना ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार यमुनानगर के रहने वाले प्यारा सिंह अपनी कार से अंबाला से यमुनानगर की ओर आ रहे थे। कार में उनके साथ बलदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह व कुलवंत कौर सवार थी। जब वह मुलाना के जीएमएन कालेज के पास पहुंचे तो उनकी टक्कर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। हादसे में बलदेव सिंह की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में दाखिल करवाया था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।