फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के मकान के मुहुर्त पर पैदल निकले 100 वर्षीय बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बेटे के मकान के शुभ मुहुर्त पर निकले 100 वर्षीय बुजुर्ग को स्कूल बस ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार सरदेहड़ी निवासी गुरमीत सिंह ने मुलाना थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके दादा शमशेर सिंह जिनकी उम्र करीब 100 साल है। उनका स्वास्थ्य सही था वह पैदल चल फिर लेते थे। गुरमीत सिंह ने बताया कि शिवालिक कॉन्वेंट अलियास पुर की बस ने उसके दादा शमशेर सिंह को टक्कर मार दी। उन्हें मुलाना एमएम मेडिकल कालेज में दिखाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़ कर दी इससे खिड़कियां व शीशे टूट गए। पुलिस ने आरोपी को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें