गांव भालमाजरा के निकट नील गाय को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसी वजह से 57 वर्षीय शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षक कुछ महीने में रिटायर होने वाले थे। गांव गदौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत लोटों के रघुवीर सिंह बीते दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी कार में सवार होकर घर की ओर आ रहे थे। गांव भालमाजरा के निकट अचानक उसकी कार के आगे एक नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए रघुवीर सिंह को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।