अंबाला। अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस और जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस में वातानुकूलित चेयर कार कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह निर्णय फिरोजपुर रेल मंडल की एलएचबी ट्रेनों के मानकीकरण योजना के तहत लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार की सीटें कम होने से यात्रियों को अक्सर प्रतीक्षा सूची की समस्या होती थी।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने एक गैर-वातानुकूलित चेयर कार कोच हटाकर एक अतिरिक्त वातानुकूलित चेयर कार कोच जोड़ने का फैसला किया है।
हालांकि, ट्रेनों में कुल कोचों की संख्या पहले की तरह 20 ही रहेगी। वातानुकूलित कोच बढ़ने से यात्रियों को पुष्टि की गई सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। ट्रेन संख्या 14680/14679 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में यह बदलाव अमृतसर से 18 दिसंबर और दिल्ली से 19 दिसंबर से प्रभावी होगा।