फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भा रही एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जबसे अंबाला डिपो में वातानुकूलित बसें शामिल हुई हैं। तबसे अंबाला का बेड़ा पहले से और भी ज्यादा सशक्त और आधुनिक हो गया है। यह यात्रियों को पहले से ज्यादा सुविधाएं दे रही है। अधिकारियों की ओर से पहले इन वातानुकूलित बसों को हरिद्वार, देहरादूर और लखनऊ मार्ग पर लगाया था। ये बसें इन मार्गों पर करीब एक से दो महीने तक चली, लेकिन यात्रियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आने और किराया अधिक होने के चलते इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद इन सभी 10 बसों को चंडीगढ़ से दिल्ली, अंबाला से वाया दिल्ली -जयपुर , नारायणगढ़ से दिल्ली मार्ग पर लगा दिया। तब से यह बसें इन मार्गाें पर बेहतर संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन

इन मार्गाें पर था एसी बसों का संचालन
अंबाला से एसी बसों का संचालन नारायणगढ़ से हरिद्वार, नारायणगढ़ से देहरादून, नारायणगढ़ से अंबाला, अंबाला छावनी दिल्ली, चंडीगढ़ से अंबाला कैंट और दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़, जालंधर से वाया अंबाला होते हुए दिल्ली, दिल्ली से अंबाला होते हुए जालंधर, पटियाला से वाया अंबाला दिल्ली, दिल्ली से वाया अंबाला फिर पटियाला व चंडीगढ़ से वाया अंबाला दिल्ली तक चलाया जा रहा था। लेकिन शंभू सीमा बंद होने और देहरादून , हरिद्वार मार्ग पर एसी बस का किराया अधिक होने के कारण बस में यात्री नहीं आ रहे थे। इस कारण इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
नारायणगढ़ सब डिपो के पास हैं तीन वातानुकूलित बसें
नारायणगढ़ सब डिपो के पास तीन वातानुकूलित बसें है, जिसमें से इन बसों को हरिद्वार और देहरादून मार्ग पर लगाया गया था। इसके बाद रोडवेज ने अपनी सामान्य बसों को दोबारा से इन दोनों मार्ग पर संचालन कर दिया था। अंबाला डिपो की पांच बसें चंडीगढ़ से वाया अंबाला छावनी होकर दिल्ली जा रही हैं। इसी तरह से अंबाला सिटी बस अड्डा से अंबाला छावनी बस अड्डा वाया दिल्ली होते हुए दो बसें जयपुर के लिए जा रही हैं। नारायणगढ़ बस अड्डा से एक बस वाया बराड़ा होते हुए दिल्ली जा रही है। इसके अलावा दो बसें नारायणगढ़ से वाया अंबाला छावनी से होते हुए दिल्ली की ओर जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
नारायणगढ़ बस अड्डा से तीन बसों को दिल्ली, पांच बसों को चंडीगढ़ से दिल्ली और दो बसों को चंडीगढ़ से वाया दिल्ली होते हुए जयपुर के लिए संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संजीव कुमार, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें