फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार हीरोज स्टेडियम में 6 माह से एसी ठप, पंखों के सहारे अभ्यास

विज्ञापन
छावनी स्थित वार हीरोज़ स्टेडियम के जिम्नास्टिक हाल में स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेता ​खिल - फोटो : Archive
विज्ञापन
- खराब एसी के कारण सितंबर में होने वाली स्कूल प्रतियोगिता को करना पड़ा था स्थगित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में सोमवार को खेल महाकुंभ के लिए जिम्नास्टिक के ट्रायल लिए गए। यहां का सेंट्रल एसी पिछले छह महीनों से खराब पड़ा है। खिलाड़ी गर्मी और उमस भरे माहौल में अभ्यास व ट्रायल देने को मजबूर हैं।
मार्च महीने से खराब पड़े इस सेंट्रल एसी को आज तक ठीक नहीं कराया गया है। खेल विभाग और संबंधित प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। खिलाड़ी फर्राटा पंखों की हवा के सहारे अभ्यास और ट्रायल में भाग ले रहे हैं। जिम्नास्टिक जैसे खेल में एकाग्रता और शारीरिक संतुलन बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन

एसी बंद होने के कारण हॉल में अत्यधिक गर्मी और उमस बनी रहती है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी आती है। अत्यधिक पसीने के कारण उपकरण फिसलने और चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी पसीने में तरबतर दिखे।
आयोजनों पर भी पड़ा असर
एसी की खराबी का असर खेल आयोजनों के शेड्यूल पर भी पड़ा है। खराब एसी के कारण ही सितंबर महीने में होने वाली स्कूल प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। इसे अक्तूबर में आयोजित करवाया गया। आयोजकों को उम्मीद थी कि तब तक सेंट्रल एसी ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार, प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को राहत देने के लिए अस्थायी रूप से फर्राटा पंखे लगाने पड़े।
विज्ञापन

ट्रायल में भी नहीं सुधरे हालात
जिम्नास्टिक हॉल में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन महत्वपूर्ण ट्रायलों में भी खिलाड़ियों को फर्राटा पंखों के आगे ही अपना हुनर दिखाना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिम्नास्टिक हाॅल में लगे सेंट्रल एसी की रिपेयर के लिए मुख्यालय के साथ पत्राचार किया हुआ है।
- रामस्वरूप शर्मा, जिला खेल अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें