फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने आईटीआई प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन

Thu, 09 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
एबीवीपी ने आईटीआई प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
परीक्षा सिर पर होने के बावजूद सिटी आईटीआई में आने वाले कुछ विद्यार्थियों के रिजल्ट व रोल नंबर न आने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंबाला इकाई ने आईटीआई प्रिंसिपल कार्यालय के समक्ष नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान आईटीआई के विद्यार्थियों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सहमंत्री करण सरना की अध्यक्षता में प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह को एक मांगपत्र सौंपकर उनकी समस्याओं का जल्द हल निकाले जाने की मांग की।
विज्ञापन


मांगपत्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने कहा कि आईटीआई में विद्यार्थियों का रिजल्ट समय पर नहीं आता, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर भी परीक्षा सिर पर होने के बावजूद उन्हें नहीं दिए जाते जिससे विद्यार्थियों का सेमेस्टर खराब हो जाता है। आईटीआई प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने मांग की कि सभी विद्यार्थियों को समय पर रोल नंबर व रिजल्ट घोषित किए जाएं। इस मौके पर नगर मंत्री निरवैर सिंह, प्रिंस, साहिब सिंह, रामकिशन, अरुण, विशाल, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें