फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अभियान मैदान तोड़ेगा नशे की कमर, इलाकों को गोद लेंगे अधिकारी

विज्ञापन
अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में पुलिस का अभियान मैदान (मिशन अगेंस्ट नारकोटिक्स और ड्रग) अब नशे की कमर तोड़ेगा। पहली बार पुलिस शहरों में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से 32 गांव और मोहल्लों को चयनित करेगी।
विज्ञापन

इसमें ऐसे इलाकों को शामिल किया जाएगा जहां नशा बिकता है और लोग नशे के आदी हैं। ऐसे गांवों में से प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी 4-4 गांव को गोद लेंगे। इन चयनित गांव व मोहल्लों में नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ छुड़वाने पर काम होगा। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने बताया कि बाकायदा युवाओं की खो-खो, वालीबॉल, रस्साकशी और कबड्डी की टीमें भी बनाई जाएगी। समय-समय पर इनके बीच मुकाबले आयोजित करवाएं जाएंगे और विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे कि युवाओं का रुझान नशे से दूर होकर खेलों की तरफ बढ़े।
नशा मुक्त गांवों में भी दोबारा से होगी पड़ताल

पुलिस ने जिन गांवों को नशा मुक्त बनाया है, उन गांव में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से दोबारा पड़ताल करवाई जाएगी ताकि इन गांवों की सच्चाई का पता चल सके कि आखिर नशा खत्म हुआ है कि नहीं। साथ ही ग्रामीणों और ग्राम पंचायत से भी फीडबैक लेंगे। इन गांव में जो भी टीमें तैयार होंगी। उसमें समय-समय पर खेल करवाकर टीम चुनी जाएगी। जबकि गोद लिए गांवों, मोहल्लों को छह माह का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरी व अन्य गतिविधियों द्वारा नशा तस्करी पर नजर रखने तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान

आईजी पंकज नैन ने बताया कि पुलिस की तरफ से 26 मई से अगले 15 दिन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अवैध माईनिंग, सड़क दुर्घटनाओं, अपराध एवं अपराधियों, अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा। जिला में विशेष टीमों का गठन करके और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पुलिस थाना और जिला पुलिस मालखाना में लंबे समय से अपराध में जब्त की गई संपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें