फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय सह-सचिव चौ. निर्मल सिंह और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बम्बा, अलाउदीन माजरा, मियां माजरा, चुगना, निहारसा और मेतलां में पीड़ित परिवारों से बातचीत की।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी आने से सड़कें टूटने लगी हैं। कई गांवों का संपर्क दूसरे इलाकों से कट रहा है। कई दिन से बिजली नहीं है, घरों में पीने का पानी भी खत्म हो गया है, लेकिन सरकार का कोई व्यक्ति गांवों में नहीं पहुंच रहा।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार की अनदेखी के चलते आज पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मानसून से पहले सरकार ने नदी, नालों और ड्रेनेज की साफ सफाई नहीं की। वहीं, निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार ने मानसून सीजन को लेकर कोई तैयारी नहीं की थी। सरकार पीड़ित लोगों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें