फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ धरना देकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। गांव घेलड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के आगे आप पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट ज्ञानचंद अधोया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की स्कूलों को बंद करने संबंधी शिक्षा नीति का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए ज्ञानचंद ने स्कूलों को मर्ज और बंद करने संबंधी निर्णय को शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित कर अपनी पीठ थपथपाती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, शिक्षा के मंदिरों को बंद करके विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय बना रही है। आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में नए स्कूल खोले और कायाकल्प कर देश विदेश में आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने गत दिनों गांव घेलड़ी के स्कूल सहित 196 और उसके पश्चात 105 अन्य स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया। इस अवसर पर मोहनलाल आजाद, सुरेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, अमित गर्ग एडवोकेट, डॉ. कुलदीप राय, सुरजीत सिंह, बूटा राम, धर्मवीर, अजमेर सिंह, प्रेम सिंह राणा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें