फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ऐस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव सौंडा के पास टाटा ऐस ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण बाइक चालक की टांग टूट गई। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने घायल की पत्नी की शिकायत पर मामला किया है।
विज्ञापन

सावित्री देवी ने बताया कि वह रणजीत नगर शहर की निवासी है। 29 अगस्त की शाम को उसका पति यादराम अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। वह गांव सौंडा के पास पहुंचा तो बाइक का प्लग खराब हो गया। इसके बाद उसने बाइक को सड़क के किनारे खड़ा करके ठीक करने लग गया। इसी दौरान टाटा ऐस चालक जोकि गांव सौंडा में पानी के कैंपर सप्लाई करता है वह तेज गति से गाड़ी को चलाकर लाया। चालक ने उसके पति के ऊपर गाड़ी को चढ़ा दिया। इसके कारण यादराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पति का दाया बाजू व टांग टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें