फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कट्टर ईमानदार पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को लक्ष्मी नगर में नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन

डॉ. सुशील कुमार गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। वहीं पत्रकार वार्ता में डॉ. सुशील गुप्ता ने दिल्ली की अदालत द्वारा पार्टी नेतृत्व को मिली क्लीन चिट पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल और उनके 21 साथियों को बरी कर यह सिद्ध कर दिया है कि आप कट्टर ईमानदार पार्टी है। विरोधियों द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित साबित हुए हैं। कोर्ट के इस फैसले ने न केवल सत्य की जीत कराई है, बल्कि हमारे नेतृत्व की शुचिता पर भी मुहर लगा दी है।
इस मौके पर कई व्यक्तियों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और दमखम के साथ नगर निगम चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर एडवोकेट हरनेक सिंह, गुरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह हैप्पी, विशाल भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें