फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल यात्रियों को जल्द टिकट बनवाने का लालच देकर पैसे ऐंठने वाला युवक काबू

Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया युवक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेल यात्रियों को जल्द टिकट बनवाने का लालच देकर पैसे ऐंठने वाले एक युवक को आरपीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहपुर मछौडा गांव निवासी 25 वर्षीय गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक युवक अनारक्षित टिकट घर के नजदीक सक्रिय है जो श्रमिकों को जल्द रेल टिकट बनवाने का आश्वासन देता है और रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाता है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। बुधवार शाम को भी आरोपी जब अनारक्षित टिकट केंद्र पर आया और यात्रियों को झांसे में लेकर टिकट बनवाने का आश्वासन देने लगा तो सादी वर्दी में तैनात आरपीएफ कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले किसी प्राइवेट एजेंसी के पास जनरल टिकटें बेचने का काम करता था। जब काम छूट गया तो उसने स्टेशन पर आकर यात्रियों से टिकट के नाम पर रुपये लेने शुरु कर दिए। कभी वह टीटीई बनकर टिकटें चैक करने लग जाता था तो कभी जनरल टिकट बेचने वाला। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें