फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल संरक्षण और इसके सतत उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला

Thu, 21 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी ​स्थित जीएमएन कॉलेज में जल बचाओ विषय पर गतिविधि का आयोजन किया। कॉलेज
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने जल बचाओ विषय पर गतिविधि का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. रोहित दत्त के संरक्षण में किया गया। उन्होंने जल संरक्षण और इसके सतत उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभाग ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह कॉलेज में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अमित ने किया। डॉ. तृप्ति शर्मा ने संयोजक के रूप में सभी छात्रों का अभिवादन किया। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया, वहीं, डॉ. केके पुनिया ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं का परिचय दिया, इसके अलावा कॉलेज में ओरिएंटेशन दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के लिए खुला रहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एवं वक्ता के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र और फूड एवं ईटरी व्यवसाय के सफल उद्यमी पीयूष राजपूत को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने उद्यमिता के अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें